पाइवाल बने भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश मंत्री

बीकानेर। भाजपा से अलग हुए वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी की नई राजनीतिक पार्टी भारत वाहिनी का विस्तार किया गया है। इस पार्टी में बीकानेर के कोलायत विधानसभा क्षेत्र के युवा भवानी पाइवाल को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाइवाल को भारत वाहिनी का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। बीकानेर में छात्र राजनीति से सक्रिय रहे पाइवाल इससे पहले भाजपा विचारधारा के छात्र संगठन एबीवीपी में भी काम कर चुके हैं। वे घनश्याम तिवाड़ी के नजदीकी माने जाते रहे हैं। तिवाड़ी के भाजपा छोडऩे के साथ ही वो भी नई पार्टी भारत वाहिनी में तिवाड़ी के साथ जुट गए हैं। पाइवाल ने नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी और अखिलेश तिवाड़ी का आभार जताया है।

error: Content is protected !!