मुक्ता प्रसाद नगर में सड़क निर्माण का कार्य शुरू

मुक्ता प्रसाद नगर में सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ। मुहूर्त नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा किया गया। इस दौरान स्थानीय पार्षद राजेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह, आनंद सोनी, मधुसूदन शर्मा, भगवती प्रसाद गौड़, शंभू गहलोत, जगदीश प्रसाद मोदी, जितेंद्र सिंह राजवी, विष्णु शर्मा, शिव गहलोत, विवेक अग्रवाल, श्रीराम जोशी, मुकेश मोदी व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
विदित रहे इस सड़क निर्माण कार्य के टेंडर आचार संहिता लगने से पूर्व हो चुके थे, लेकिन कार्यादेश जारी नहीं हो पाया था। अब नगर निगम द्वारा कार्यादेश देकर कार्य शुरू करवा दिया गया है। आवासन मंडल के क्षेत्र को नगर निगम में हस्तांतरित किया जाने से क्षेत्र के लोगों में बड़ी खुशी है। उपस्थित नागरिकों ने महावीर रांका व भाजपा पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!