*खेल खूद प्रतियोगिता सम्पन्न*

फ़िरोज़ खान
बारां 30 दिसम्बर । मांगरोल अंजुमन मदरसा इस्लामिया में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया । स्कूल के प्रधानाचार्य कल्लू पठान ने बताया कि विद्यालय में 3 दिवस के अंदर फुटबॉल ,100 मीटर दौड़ 400 मीटर दौड़, झंडी दौड़, प्रश्नोत्तरी ,मेमोरी गेम ,निबंध आदि प्रतियोगिताएं कराई गई इन प्रतियोगिताओं में कक्षा सातवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया । प्रतियोगिताओं में जिन छात्र-छात्राओं ने प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय रैंक हासिल की उनको पुरस्कार देकर के सम्मानित किया जाएगा।

error: Content is protected !!