जयपुर: हाल ही संपन्न हुए 63rd नेशनल शूटिंग चम्पिओन्शिप में राठौर बहनों ने फिर कमाल दिखाया। अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते दोनों ही बहने अब भारतीय शूटिंग टीम की चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेगी । भोपाल में संम्पन हुए 63rd नेशनल शूटिंग चम्पिओन्शिप में लक्षिता राठौर और प्रज्ञा राठौर ने अच्छे प्रदर्शन किया । लक्षिता राठौर अब भारतीय टीम की (25M और 10M ) जूनियर और सीनिय केटेगरी की ट्रायल्स के लिए पात्र हो गयी वहीँ प्रज्ञा राठौर भारतीय टीम की (25M और 10M ) जूनियर केटेगरी की ट्रायल्स के लिए पात्र हो गयी। लक्षिता और प्रज्ञा दोनों ही जयश्री पेरिवाल हाई स्कूल की छात्राएं हैं