संप्रग के 9 वर्ष भारत के लिए अभिशाप: किरण माहेश्वरी

kiran 22-5-2013उदयपुर । भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग शासन भारत के लिए अभिशाप सिद्ध हुआ है। विगत 4 वर्षों में महाघोटालों का नया इतिहास रचा गया है। विदेश नीति में साहस, संकल्प और सुझबुझ की कमी के कारण भारत के गौरव का भारी क्षरण हुआ है। किरण सावरकर स्मृति द्वारा संप्रग के 9 वर्ष और भारत विषय पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रही थी।
किरण नें कहा कि संप्रग सरकार की 2 ही उपलब्धियाँ है – महंगाई और भ्रष्टाचार। आर्थिक नीतियों में दिशाहीनता और भाई भतीजावाद के कारण भारत की वैश्विक महाशक्ति बनने की राह अवरूद्ध हो गई है। आम आदमी स्वयं को ठगा हुआ अनुभव कर रहा है। बेरोजगारी और क्रय शक्ति में भारी कमी के कारण जन साधारण की कमर टुट गई है।
किरण नें कहा कि कांग्रेस का शासन केन्द्रीय जांच ब्युरों के दुरुपयोग से प्रतिपक्ष को डरा धमका कर प्राप्त समर्थन के आधार पर चलाया जा रहा है। यह सरकार जन विश्वास खो चुकी है। महाघोटालों में कांग्रेस सत्ता प्रतिष्ठान की संलिप्तता के कारण विश्व में बारत की किरकिरी हो रही है।
किरण नें कहा कि संप्रग नया जनादेश प्राप्त करें, यही समय का तकाजा है।

error: Content is protected !!