ब्यावर में 10 व पुष्कर में 5 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त

15 जोनल मजिस्ट्रेट रिजर्व में
urban-body electionsअजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर डॉ. आरूषि मलिक ने नगर निकाय चुनाव के लिए ब्यावर व पुष्कर में 15 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए तथा 15 जोनल मजिस्ट्रेट को रिजर्व में लगाया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ब्यावर नगर परिषद क्षेत्र में बनाए गये विभिन्न 10 सेक्टर जिनमें सभी 45 वार्ड का क्षेत्र सम्मिलित है में 10 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है इसी प्रकार यहां 10 जोनल मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखें गये है।
उन्होंने पुष्कर नगर पालिका के सभी 20 वार्ड के लिए बनाएं गये 5 सेक्टर हेतु 5 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है यहां 5 जोनल मजिस्ट्रेट रिजर्व रखें गये है।

error: Content is protected !!