नगरीय निकायों के रिटर्निंग अधिकारियों में परिवर्तन

अजमेर, 08 जनवरी। नगर निकाय आम चुनाव 2021 के लिए पूर्व में नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों में परिवर्तन किया गया है। जिला नगरपालिका निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगरपालिका सरवाड़ के वार्ड संख्या एक से 25 के लिए पूर्व में नियुक्त श्रीमती तारामती वैष्णव के स्थान पर उपखण्ड अधिकारी सरवाड़ श्री अरविन्द शर्मा रिटर्निग अधिकारी होंगे। इसी प्रकार नगर निगम अजमेर के वार्ड संख्या एक से 10 के लिए पूर्व में नियुक्त सहायक कलक्टर श्री उपेन्द्र कुमार शर्मा के स्थान पर लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की सहायक निदेशक श्रीमती देविका तोमर रिटर्निंग अधिकारी होंगी।

error: Content is protected !!