बिजली बिलो की होली जलाकर जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प – देवनानी
– भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी वार्डों में बढ़े हुए बिजली बिलों की जलाई होली, बिजली दफ्तरों पर किया प्रदर्शन
अजमेर 11 अगस्त। राज्य सरकार की ओर से 100 यूनिट बिजली मुफ्त दिए जाने की गारंटी के बाद भी उपभोक्ताओं को मिल रहे ज्यादा बिल राशि के बिजली बिलों को लेकर आज भाजपा ने शहर के सभी 80 वार्डों में बिजली के बिलों की होली जलाई और प्रदर्शन किया। विधायक वासुदेव देवनानी की अगुवाई में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बिजली के बिलों को आग के हवाले करते हुए हाथी भाटा पावर हाउस और अजमेर डिस्कॉम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिजली पानी दे न सके उस कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकना है, गहलोत मुंह से कहता है छूट दोनों हाथों से लेता है लूट, बिजली बिजली का सबुत है ये छूट नही लूट है, बिजली का बिल कहता है ये जनता से धोखा है जैसे नारे लगाये।
बीकानेर चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान आंतेड़ कच्ची बस्ती से भी बडी संख्या में महिलाऐं बिजली के बिल लेकर पहुंची। उन्होनें देवनानी को बताया की हम गरीब, मजदूरी करने वाले इतने महंगे बिजली के बिल कैसे जमा कराये। देवनानी को कच्ची बस्ती से आयी महिला सीमा देवी ने बताया की उनके एक माह का बिल 14000 रूपये आया है, सम्पती देवी ने बताया की उनका बिल 5600 रूपये आया है और दौलत कुमार ने बताया कि उनका 12000 रूपये का का बिल आया है
विधायक देवनानी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद 5 साल तक बिजली के बिल नहीं बढ़ाने का वादा करने के बावजूद भी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में 9 बार बिजली के दामों में बढ़ोतरी की है जिसकी मार जनता की जेब पर पड़ रही। देवनानी ने कहा कि फ्यूल सरचार्ज हटाना सरकार की एक नौटंकी है। सरकार ने पहले अलग-अलग तरह के फ्यूल सरचार्ज लगाकर जनता से जमकर अवैध वसूली की और अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो जनता को फ्यूल सरचार्ज हटाने का एक प्रलोभन दिया जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि सरकार इसके जरिए एक हाथ से देकर दोनों हाथों से पैसा वसूलने का काम करेगी।
बढ़े हुए बिजली के बिलों को लेकर विधायक देवनानी की अगुवाई में आज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में प्रदर्शन हुआ जिसमें पंचोली चौराहा, हाथी भाटा पावर हाउस, नया बाजार चौपड़ और अजमेर डिस्कॉम के बाहर बिजली के बिलों की होली जलाने के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला भी फूंका गया। देवनानी ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आम जन को सुविधाएं देने की बजाय उनकी मुश्किलें बढ़ाने का काम इस सरकार ने किया है फिर चाहे वह बिजली की बात हो, पानी की हो, सड़क की हो, स्वास्थ्य की हो या शिक्षा की हो। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है । कानून व्यवस्था का हाल तो यह है कि प्रदेश महिला अपराध के मामले में देश में नंबर वन पर है।
देवनानी ने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ जनता का यह आक्रोश यहीं पर थमने वाला नहीं है। आने वाले दिनों में बिजली के बढ़े दामों को लेकर वार्ड स्तर पर ही घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा और उस हस्ताक्षर अभियान की यात्राएं भी वार्ड स्तर पर निकाल कर जनता सरकार को सबक सिखाएगी।
देवनानी के साथ अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पंचशील पर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, पार्षद अतीश माथुर, रमेश चेलानी, लोकेन्द्र सिंह, दरयाव सिंह, ब्रिजेश माथुर, सौरभ गौड़, चन्द्रपाल सिंह चारण, आदि मौजूद रहे।
देवनानी के साथ हाथीभाटा पावर हाउस पर अजमेर संगठन प्रभारी बीरमदेव िंसंह, अरविन्द यादव, धर्मेश जैन, कंवलप्रकाश किशनानी, भारती श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल, महेन्द्र जादम, राजेश शर्मा, राजेन्द्र राठौड़, रचित कच्छावा, विजय लक्ष्मी विजय लक्ष्मी विजय, गोपाल शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, रणवीर सिहं, रोहित यादव, रेणू यादव आदि मौजूद रहे।
फॉयसागर रोड़ स्थित टेलीफोन ऐक्सचेंज चौराहे पर पं. समिति सदस्य गुलाब सिहं, शमशेर सिंह, महेन्द्र सिंह, योगेश शर्मा, तारा सिंह, महेन्द्र टांक, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
वैशाली नगर बीकानेर चौराहे पर पार्षद रूबी जैन, रोहित भाट, विजय मिश्रा, सुभाष जाटव सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।
नया बाजार चौपड़ पर पार्षद के.के. त्रिपाठी, अशोक मुदगल, राजू साहू, सर्वेश बजाज, अंचित परिहार, ललित अग्रवाल, राजेन्द्र गहलोत, आदि मौजूद रहे।