उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और अधिकारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु आगामी 15 जून 2026 को ‘पेंशन अदालत – 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर के मुख्य सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस अदालत का मुख्य उद्देश्य अजमेर मंडल से सेवानिवृत्त हुए राजपत्रित और अराजपत्रित कर्मचारियों की पेंशन, पारिवारिक पेंशन, ग्रेच्युटी (उपदान) और अन्य बकाया निपटारा राशियों से जुड़ी शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निवारण करना है।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई पेंशनभोगी अपने प्रतिवेदन पर की गई प्रारंभिक कार्रवाई या समाधान से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह 15 जून 2026 को अजमेर मंडल कार्यालय में आयोजित होने वाली पेंशन अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी बात रख सकता है।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक,अजमेर