अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी राणावत को विदाई

a1a2a3a4अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को डिस्कॉम के कॉर्पोरेट कार्यालय में पूर्व प्रबंध निदेषक श्री बी. राणावत की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी।
विदाई समारोह में श्री राणावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उपभोक्ता को अच्छी गुणवत्ता की बिजली मिले यह उसका हक हैं। इसके लिए उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान निरन्तर प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों से अजमेर डिस्कॉम अन्य कम्पनियों के मुकाबले अग्रणी स्थान पर है इस स्थान को आगे भी बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी हैं। श्री राणावत ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जीएसएस निर्माण एवं सरकार की मंषा के अनुरूप उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की बिजली उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास किए गए है।
इस अवसर पर निदेषक (वित्त) श्री एन. के. माथुर, भारतीय मजदूर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री धर्मू पारवानी एवं सीकर से आए प्रतिनिधि श्री दीप सिंह शेखावत ने श्री बी. राणावत की कार्यषैली की प्रषंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेषा गरीब एवं जरूरतमंद की मदद की हैं। वहीं डिस्कॉम को आगे बढ़ाने में भरसक प्रयास किया है।
समारोह में निदेषक (वित्त) श्री एन. के. माथुर ने श्री बी. राणावत को तिलक लगाया जबकि मुख्य अभियंता (अजमेर जोन) श्री बी. एस. रत्नू ने साफा पहनाया, उपमुख्य अभियंता श्री एस. एस. मीणा ने शॉल ओढ़ाई, सचिव (प्रषासन) श्रीमती मेघना चौधरी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसी प्रकार मुख्य लेखाधिकारी श्री एस. एम. माथुर ने ब्रिफकेस तथा श्री एम. के. जैन ने अभिनन्दन पत्र भेंट किया।
कार्यक्रम में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मंत्रालयिक व लेखा संवर्ग कर्मियों को प्रषिक्षण बुधवार से
अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़ के अजमेर शहर वृत्त के ‘‘सी’’ एण्ड ‘‘डी’’ श्रेणी के मंत्रालयिक व लेखा संवर्ग के कर्मचारियों का ‘‘वित्तीय प्रबंधन, भंडार लेखा एवं कार्यालय प्रषासन’’ संबंधित प्रषिक्षण कार्यक्रम बुधवार 14 जनवरी से हाथी भाटा पावर हाऊस में प्रारंभ होगा।
अधीक्षण अभियन्ता (अ.श.वृ.) श्री वी.एस. भाटी ने बताया कि प्रषिक्षण दिनांक 16 जनवरी तक चलेगा जिसके अन्तर्गत अजमेर शहर वृत्त के 25 मंत्रालयिक व लेखा संवर्ग के कर्मचारी प्रषिक्षण प्राप्त करेंगे। यह प्रषिक्षण राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत ‘‘सी’’ एण्ड ‘‘डी’’ श्रेणी कर्मचारियों को राष्ट्रीय प्रषिक्षण कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है। यह प्रषिक्षण कार्यक्रम आर.ई.सी. द्वारा आयोजित किया जाएगा।
प्रषिक्षण के तीन दिनों में प्रषिक्षणार्थियों को विद्युत वितरण कम्पनियों के कार्य, विद्युत अधिनियम 2003, पुनर्गठित त्वरित विद्युत विकास और सुधार कार्यक्रम, खरीददारी संविदाओं के सम्बन्ध में सीवीसी के दिषा निर्देष, सूचना का अधिकार अधिनियम, उपभोक्ताओं से व्यवहार, टैरिफ एवं रेवेन्यू मैनेजमेन्ट, स्टोर मैनेजमेन्ट व स्टोर अकाउंटिंग, फाइनेन्षियल अकाउंटिंग एण्ड बजेटरी कंट्रोल, सर्विस रेग्युलेषन, कार्य निष्पादन पद्धतियाँ एवं प्रक्रियाएँ, संस्थापन तथा स्टाफ पेमेंट पेंषन रूल्स इत्यादि के सम्बन्ध में भाग लेने वाले कर्मचारियों को विषेषज्ञों द्वारा प्रषिक्षण दिया जायेगा। प्रषिक्षण में प्रषिक्षणार्थियों को कोर्स किट व प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएगंे।

error: Content is protected !!