भाजपा युवा मोर्चा ने दिया स्वच्छता का संदेश

IMG-20180108-WA0021अजमेर 08 जनवरी। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सोमवार को स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने हेतु अजमेर शहर के प्रमुख चैराहों पर सफाई अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए शहर वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।
भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुशाल नोगिया ने बताया कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष विनितकुष्ण पारीक के नेतृत्व में अजमेर शहर के अग्रसेन चैराहा, जयपुर रोड़ स्थित अम्बेडकर सर्किल, गांधी भवन चैराहा, महाराणा प्रताप सर्किल, आदर्श नगर गार्डन, दाहरसेन स्मारक, शहीद स्मारक, राजासाईकिल चैराहा, ज्योतिबा फुले सर्किल सहित दस स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उपचुनाओं में भाजपा प्रत्याक्षी रामस्वरूप लाम्बा को जिताने के लिए घर-धर जाकर सम्पर्क अभियान चलाने का आह्वान भी किया। सूचना केन्द्र स्थित अग्रसेन चैराहा पर जिला उपाध्यक्ष कुशाल नोगिया के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ता पिन्टू चैहान, अमरचन्द दग्दी, रवि सिवासिया, कौशल प्रताप, अभिनव कश्यप सहित कई कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान में योगदान देते हुए अग्रसेन महाराज को माल्यार्पण किया।
(कुशाल नोगिया)
जिला उपाध्यक्ष
भाजपा युवा मोर्चा अजमेर

error: Content is protected !!