चीन ने पड़ोसियों को फिर धमकाया

बीजिंग। चीन ने जापान समेत सभी पड़ोसियों को धमकी देते हुए कहा है कि वह संप्रभुता और अपने इलाकों के मुद्दे पर कभी पीछे नहीं हटेगा। यदि विवादित द्वीपों के चलते कोई सैन्य कार्रवाई हुई तो इसका जिम्मेदार जापान होगा। शनिवार को चीन पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कांफ्रेंस (सीपीपीसीसी) के प्रवक्ता ल्यू शिन्हुआ ने संवाददाताओं को संबोधित … Read more

चीन में बनी संगीतमय सड़क

बीजिंग। चीन के मध्य प्रांत हेनान में शनिवार को एक संगीतमय सड़क का उद्घाटन किया गया है। इस सड़क से वाहन के गुजरने के साथ ही इससे मधुर संगीत बजने लगेगा। चीन की 300 मीटर चौड़ी इस सड़क के दोनों ओर रंगीन रिबन लगाए गए। उद्घाटन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस सड़क पर बने उभार … Read more

मणिशंकर बोले सांप-बिच्छू की तरह खतरनाक हैं मोदी

नई दिल्ली। कांग्रेस पर नरेंद्र मोदी के तीखे हमले से कांग्रेसी भड़क गए हैं। कांग्रेसी नेताओं ने अपनी अपनी भड़ास मोदी पर दिए बयानों के जरिए निकाली है। नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए मनमोहन सिंह को नाइटवॉचमैन और कमजोर प्रधानमंत्री कहा। उन्होंने कहा कि अगर प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री होते तो देश की … Read more

पंचायत के फरमान पर नाबालिगों की शादी

मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले में शुक्रवार रात एक पंचायत के फरमान पर नाबालिगों की शादी हुई। लड़की की उम्र लगभग 13 व लड़के की 15 साल बताई गई है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस विवाह में पुलिस भी मौजूद थी। यह शादी मुरलीगंज प्रखंड की पड़वा नवटोल पंचायत के संतनगर में … Read more

जेपीसी में राजा की गवाही अनिवार्य नहीं

त्रिचूर। 2जी स्पेक्ट्रम मामले पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पीसी चाको ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा की गवाही को परोक्ष तौर पर नकारते हुए कहा है कि उन्हें बुलाया जाना अनिवार्य नहीं है। चाको ने तर्क दिया कि राजा के अलावा कई अन्य ने भी जेपीसी में गवाही की ख्वाहिश जताई … Read more

यूपी में गुंडाराज, डीएसपी समेत तीन की हत्या

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सरकार के आने के बाद कानून व्यवस्था किस कदर पुख्ता है इसकी कलई उस वक्त खुल गई, जब ग्रामीणों की भीड़ ने कुंडा के डीएसपी जिया उल हक की हत्या कर एक एएसआई और एक गनर को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। डीएसपी हथिगवां क्षेत्र के बलीपुर … Read more

मुखिया ने काटी दलित मजदूर की नाक

सीतामढ़ी । सरकारी जमीन खाली न करने से गुस्साए बिहार के सीतामढ़ी जिले के बुलाकीपुर पंचायत के मुखिया ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महादलित मजदूर की नाक काट ली। इसके बाद बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई मजदूर की पत्नी व बच्चे को भी लाठी-डंडे से पीटकर … Read more

एआइसीसी सदस्यों से फिर रूबरू होंगे राहुल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं से सीधे संवाद का एक दौरा पूरा कर चुके कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छह मार्च को एक बार फिर अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों (एआइसीसी) से रू-ब-रू होंगे। कांग्रेस की इस बैठक में अगले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की भावी रणनीति का खाका पेश किया जा … Read more

अश्लील वीडियो बना छात्रा से गैंगरेप

नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित स्कूल में बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद अब मालवीय नगर में एक कैब चालक की घिनौनी हरकत सामने आई है। एक निजी कैब का चालक और उसका साथी नौवीं की छात्रा के साथ सवा साल से रेप कर रहे थे। दोनों ने छात्रा का अश्लील वीडियो … Read more

मोदी की हुंकार, कांग्रेस ने किया देश का बुरा हाल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में रविवार का दिन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम रहा। उन्होंने अपने भाषण में केंद्र सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि साठ वर्षो में कांग्रेस ने देश का खून चूस कर इसको कंगाल कर दिया है। ऐसी सरकार को अब और अधिक … Read more

यदि एकराय बने तो शरद पवार बन सकते हैं पीएम

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि यदि पार्टी प्रमुख शरद पवार के नाम पर सहमति बन जाए तो वह प्रधानमंत्री बनने के लिए बिलकुल तैयार हैं। यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कही। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी इस सवाल का कोई औचित्य नहीं है। … Read more

error: Content is protected !!