‘विश्वरूपम’ पर जिलाधिकारियों का लगाया प्रतिबंध हटाया गया

तमिलनाडु में जिलाधिकारियों ने रविवार को कमल हासन की विवादित फिल्म ‘विश्वरूपम’ पर लगाया प्रतिबंध हटा दिया, जिससे राज्य में फिल्म के प्रदर्शन का रास्ता साफ हो गया।शनिवार को फिल्म के अभिनेता और निर्देशक कमल और इसका विरोध कर रहे मुस्लिम समूहों के बीच समझौता हो गया था। सरकारी सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारियों की … Read more

राष्ट्रपति ने यौन हमलों से संबंधित अध्यादेश पर हस्ताक्षर किया

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने महिला समूहों की आपत्तियों के बावजूद यौन हमलों पर केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। महिला समूहों ने शनिवार को राष्ट्रपति से आग्रह किया था कि वह अध्यादेश पर हस्ताक्षर नहीं करें, क्योंकि इसमें जस्टिस वर्मा आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं … Read more

पाकिस्तान: कमरान फैजल के शव को कब्र से निकाला

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ और अन्य नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाले जांचकर्ता के शव को वहां के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने शनिवार को कब्र खोद कर बाहर निकाला। गौरतलब है कि उनकी पिछले महीने संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो के अधिकारी कामरान फैसल के … Read more

मनमोहन, सोनिया व राहुल त्रिपुर में चुनाव प्रचार करेंगे

त्रिपुरा में 14 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इसी हफ्ते वहां जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी के जवान एयरपोर्ट सहित रैली के लिए प्रस्तावित स्थल की जांच कर हैं। त्रिपुरा … Read more

तंबाकू से होगा घातक रेबीज का इलाज

आमतौर पर तंबाकू को जानलेवा समझा जाता है, लेकिन एक ताजा शोध के मुताबिक तंबाकू के पौधे में अनुवांशिक रूप से बदलाव कर रेबीज जैसी घातक बीमारी का सस्ता इलाज मुहैया कराया जा सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है। लंदन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने तंबाकू के जीन … Read more

बैंक अकाउंट से एक करोड़ ट्रांसफर करने वाला गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने एक निजी कंपनी के निदेशक के बैंक अकाउंट से अंवैध तरीके से एक करोड़ रुपये ट्रांसफर करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) कैसर खालिद के मुताबिक, इस मामले में कई और लोगों के शामिल होने की आशंका है और उनकी तलाश की जा रही है। … Read more

रेपिस्टों को कहीं दो दिन तो कहीं चार दिन में मिली सजा

दिल्ली गैंगरेप के बाद देश भर में फैले जनाक्रोश का अंजाम अब सत्ता के गलियारे से लेकर अदालती कार्यवाहियों तक में दिखाई देने लगा है। जहां केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की ओर अग्रसर है, वहीं कुछ अदालतें भी अप्रत्याशित तेजी दिखा रही हैं। इनमें से कुछ अदालतें गैर फास्ट … Read more

किरण बेदी से भी दूर हुए अन्ना

संपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे अन्ना हजारे अपनी टीम को लेकर भी लगातार व्यापक बदलाव कर रहे हैं। इस बार उन्होंने देश की पहली महिला आइपीएस किरण बेदी से ही नहीं बल्कि दिल्ली की अपनी पूरी टीम से किनारा कर लिया है। बेदी ने भी कहा है कि अब अन्ना के आंदोलन को … Read more

शीला पर पार्षद को थप्पड़ मारने का आरोप

कोंडली क्षेत्र में बारातघर के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मंच पर बसपा की स्थानीय पार्षद व मुख्यमंत्री के बीच धक्का-मुक्की हुई। मंच के पास बैठे बसपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। स्थानीय पार्षद प्रियंका गौतम ने मुख्यमंत्री पर थप्पड़ मारने का … Read more

मंच टूटा और गिरे लालू

गड़खा प्रखंड के मधुपुर गांव में शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के संबोधन के दौरान ही मंच धराशाई हो गया। लालू नीचे गिर गए। अपने नेता को मंच से नीचे गिरते देख कार्यकर्ताओं के होश उड़ गए। हालांकि, उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी। आनन फानन में कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो को संभाला और कुर्सी … Read more

बाप को सत्ता, बेटे को सलाखें

एक दिन, लगभग एक ही वक्त, बाप-बेटे के लिए अलग-अलग रास्ते थे। पिता गणेश यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ लेकर लाल बत्ती की चाबी संभाली। तालियों का शोर गूंजा। तो दूसरी तरफ छात्रा से रेप करने वाले पुत्र कौशल को अदालत में पेश किया गया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में … Read more

error: Content is protected !!