पहले दिन बुरी खबर, दुर्घटना में तीन की मौत

अजमेर। अजमेर में साल का पहला दिन ही बुरी खबर ले कर आया। आदर्श नगर पुलिस थाने के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। परिवार कार द्वारा जोधपुर से दौसा जा रहा था। घायलों का जवाहर लाल … Read more

ओल्ड मैन का पुतला जलाकर नये साल का स्वागत

अजमेर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न चर्चों में मिडनाइट सर्विस के दौरान मसीह समाज के लोगों ने प्रभु यीशु से देश और दुनिया में अमन और भाईचारे के लिये विशेष प्रार्थना की। सेंट एन्सलम स्कूल स्थित इम्यूक्यूलेेट कन्सेप्शनल चर्च में पादरियों ने प्रार्थना की तो बिशप ने बाइबिल की आयतें पढ़कर सुनाई। … Read more

सांई बाबा मंदिर के वार्षिकोत्सव में गायत्री यज्ञ

अजमेर। डॉ. कन्हैयालाल जी लाल चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सांई बाबा मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों के साथ शुरू हो गया। सोमवार को जहां विशाल शोभायात्रा का शहर गवाह बना, वहीं मगंलवार, 1 जनवरी को सुबह 10 बजे से 11 कुंडीय हवन व गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में … Read more

भ्रष्टाचार के जरिए कमाई गई संपत्ति जब्त होगी

भ्रष्ट तरीके से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने का कानून राजस्थान में शीघ्र लागू होगा। भ्रष्ट तरीकों से सम्पत्ति बनाने वाले लोकसेवकों की अब खैर नहीं। भ्रष्टाचार के जरिये काली कमाई को जब्त करने का कानून जल्द लागू होगा, जिसके दायरे में सरकार से वेतन लेने वाले चपरासी एवं अफसर से लेकर मुख्यमंत्री और … Read more

फांसी की सजा के कानून का समर्थन करेगी बसपा

दिल्ली गैंगरेप जैसे अपराधों को रोकने के लिए अपराधियों को फांसी की सजा देने के लिए अगर केन्द्र सरकार कानून बनाएगी तो बहुजन समाज पार्टी उसका समर्थन करेगी। कोटा दौरे पर आए बसपा के राज्यसभा सदस्य सालिम अंसारी ने दामिनी मामले को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि दिल्ली में आए दिन रेप … Read more

गैंगरेप पीड़ित परिवार को यूपी व दिल्ली सरकार देगी मुआवजा

दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में पीड़िता के परिजनों को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का निर्णय लिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पीड़ित परिवार को बीस लाख रुपये … Read more

अफवाह की पता चली सच्चाई, पर तबाही के डर से करोड़ों की कमाई

साल 2012 में महाविनाश के अफवाह ने किसी की जेब खाली की तो दूसरे के लिए भरपूर कमाई का जरिया बनी। लेकिन एक बात तो समान थी वो है अफवाहों का डर। दुनिया के सात अरब लोगों का डर इंटरनेट पर बेचा गया। पूजा-पाठ पर भारी मात्रा में लोगों ने खर्च किया। आम लोगों की … Read more

जस्टिस वर्मा कमेटी को अभी तक मिले 17 हजार सुझाव

दिल्ली गैंगरेप के बाद महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को रोकने के लिए बनाई गई जस्टिस वर्मा कमेटी को अब तक 17 हजार से ज्यादा सुझाव ईमेल के जरिए मिल चुके हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर इस बाबत अपने सुझाव तय समय … Read more

दिल्ली गैंगरेप के बाद महिलाओं ने हिफाजत के लिए मांगी रिवाल्वर

दिल्ली गैंगरेप हादसे ने सिर्फ दिल्ली की ही नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस, प्रशासन, सरकार हर कोई महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम नजर आ रही है। शायद इसी लिए महिलाओं ने अपनी हिफाजत करने का बीड़ा खुद ही उठाने की सोची है और इसके … Read more

..जब अंतहीन आकाश का हिस्सा बना तिरंगा

साल 2012 में वैज्ञानिकी के क्षेत्र में अहम बदलाव देखने को मिले। एक तरफ गॉड पार्टिकल की धूम तो दूसरी तरफ मंगल पर जीवन मिलने की संभावनाएं। सबसे बड़ी खुशी तो अंतरिक्ष में भारत की बेटी का तिरंगा फहराना दिया। मंगल की सतह पर अगस्त में भेजे गए रोवर ‘क्यूरोसिटी’ ने बहुत पहले तेजी से … Read more

कैश सब्सिडी का आगाज

आधी-अधूरी तैयारियों के बावजूद केंद्र सरकार सीधे बैंक खाते में सब्सिडी ट्रांसफर की योजना को पूर्व निर्धारित तारीख एक जनवरी, 2013 से ही लागू करेगी। यह और बात है कि 51 की बजाय केवल 20 जिलों में ही इसकी शुरुआत होगी। इन जिलों के लगभग दो लाख लोगों के बैंक खातों में सात स्कीमों का … Read more

error: Content is protected !!