भंवरी कांड में नीलाम होगा मलखान की बहन का मकान

एसीएमएम [सीबीआई मामलात] की अदालत ने भंवरी मामले में फरार चल रही लूणी विधायक मलखानसिंह विश्नोई की बहन इंद्रा विश्नोई के पूर्व में कुर्क किए गए बासनी स्थित मकान को नीलाम करने के आदेश दिए हैं। पीठासीन अधिकारी जगदीश ज्याणी ने मंगलवार को खुली अदालत में निर्णय सुनाते हुए कहा कि इंद्रा की तिलवासनी, बिलाड़ा … Read more

पीएम के खिलाफ 300 थानों में प्रार्थना पत्र

कोयला घोटाला मामले में राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ प्रदेश के तीन सौ पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि मनमोहन सरकार ने फर्जी तरीके से बनी कम्पनियों को विवेकाधीन कोटे से 142 कोयला ब्लाकों … Read more

राजस्थान में नौ सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी

राजस्थान में अब सब्सिडी पर छह के स्थान पर नौ गैस सिलेंडर मिलेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश के बाद राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने यह निर्णय लिया। मंत्रियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि छह सिलेण्डरों पर केन्द्र सरकार सब्सिडी दे रही है और अब तीन सिलेण्डरों पर राज्य सरकार … Read more

अजमेर बंद को लेकर भाजपा ने कसी कमर

  अजमेर। भाजपा ने गुरूवार के अजमेर बंद को ले कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा ने बंद की सफलता सुनिश्चित करने के लिए गुरूवार को गाधी भवन पर कंट्रोल रूम स्थापित करने की बात कही है। यहीं से भाजपा कार्यकर्ता टोलियों के रूप में शहर भर में घूम … Read more

ममता के बाद यूपीए के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

ममता बनर्जी द्वारा यूपीए सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी सरकार और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोल दिया है. भाजपा प्रवक्ता प्राकश जावड़ेकर कहा कि समर्थन पर ममता ने अपना फैसला सुना दिया है, आज डीएमके की बैठक है और गुरुवार को समाजवादी पार्टी की. इसके साथ डीएमके और … Read more

दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर यात्रा 33 फीसदी तक सस्ती होगी

लोगों को अब दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे के जरिये यात्रा के लिए कम खर्च करना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा एक्सप्रेस-वे परियोजना से जुड़े अन्य पक्षों के बीच आज सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए गए, जिससे एक माह में इस एक्सप्रेस-वे से यात्रा का खर्च एक-तिहाई कम हो जाएगा। एक आधिकारिक बयान में कहा … Read more

‘आईफोन 5’ की सफलता से एप्पल के शेयर की कीमत उछली

‘एप्पल’ के नए ‘आईफोन-5’ की रिकॉर्ड सफलता के बाद मंगलवार को कारोबार बंद होने के बाद पहली बार इसके शेयर की कीमत 700 डॉलर के आंकड़े को पार कर गई। शेयर बाजार के बंद होने तक इसके शेयर की कीमत 0.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 701.91 डॉलर हो गई थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की … Read more

मैक्सिको : गैस संयंत्र में आग लगी, 26 की मौत

मैक्सिको में एक गैस संयंत्र में मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह संयंत्र राज्य संचालित ऊर्जा कम्पनी पेट्रोलियोस मेक्सिकानोस (पेमेक्स) का है। यह अग्निकांड सुबह 11 बजे के आस-पास हुआ। पेमेक्स ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि एक … Read more

ओबामा ने रोमनी की टिप्पणी को लेकर की उनकी खिंचाई

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने समर्थकों को पूरी तरह सरकारी सहायता पर निर्भर’ बताने वाली टिप्पणी के लिए मिट रोमनी की खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार अपनी टिप्पणी से ‘देश के एक बड़े तबके की उपेक्षा कर रहे हैं।’ रोमनी की टिप्पणी पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में ओबामा … Read more

चीन ने जापान को चेताया : द्वीप विवाद से आर्थिक संबंधों को होगा नुकसान

चीन ने आज जापान को चेतावनी दी कि पूर्वी चीन सागर में विवादास्पद द्वीप खरीदने के उसके फैसले से दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार को नुकसान पहुंचेगा। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि जापान का इन द्वीपों के खरीद का फैसला दोनों देशों के आर्थिक और व्यापार संबंधों के विकास को निश्चित तौर पर … Read more

करंट की चपेट में श्रद्धालु की मौत

अजमेर। बाबा रामदेव के मेले में झंडा लेकर जा रहे श्रद्धालु बीती रात करंट की चपेट में आ गये। हादसा कल्याणीपुरा फाटक के पास घटा। घटना के मुताबिक नाका मदार आम का तालाब इलाके से लगभग 40-50 श्रद्धालुओं का जत्था ढ़ोल ढ़माकों के साथ नाचते गाते बाबा रामदेव के मेले में झंडा चढ़ाने निकला, तभी … Read more

error: Content is protected !!