असम में फिर हिंसा, पांच की मौत

असम के चिरांग ज़िले में शनिवार को हुई ताज़ा हिंसा में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है. ये मौतें हिंसाग्रस्त चिरांग ज़िले के बिजनी कस्बे में हुईं जहां पुलिस ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है. असम में कानून व्यवस्था के पुलिस महा निदेशक एल आर बिशनोई ने पीटीआई समाचार एजंसी को बताया कि … Read more

अभिनेता एके हंगल का मुंबई में निधन

हिंदी फिल्मों के मशहूर चरित्र अभिनेता एके हंगल का रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया. अवतार किशन हंगल उर्फ एके हंगल 98 वर्ष के थे. उनका जन्म साल 1917 में हुआ और अपना ज़्यादातर बचपन उन्होंने पेशावर में बिताया. मार्क्सवादी विचारधारा के एके हंगल भारत के स्वतंत्रता संग्राम से भी जुड़े रहे और राजनीतिक पार्टियों से … Read more

खुद तारा बन गए नील आर्मस्ट्रॉन्ग…

चांद पर पहला कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रॉन्ग इस दुनिया को अलविदा कह गए. बयासी वर्ष की आयु में शनिवार को उनका निधन हो गया. कुछ ही दिनों पहले उनकी बाइपास सर्जरी हुई थी. नौसेना में एक चालक के तौर पर काम करने के बाद नील आर्मस्ट्रॉंन्ग ने एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. उन्होंने एक … Read more

भारत ने अंडर 19 विश्वकप जीता

भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर आईसीसी विश्व चैम्पियनशिप जीत ली है. भारतीय टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 111 रन की नाबाद पारी खेली और भारतीय जीत के सूत्रधार रहे. ऑस्ट्रेलिया के टॉन्सविले शहर के टोनी आयरलैंड स्टेडियम में खेले गए … Read more

घेराव करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल हिरासत में

टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घर के बाहर धरना देने के लिए पुलिस ने हिरासत में लिए लिया है. टीम अन्ना के एक अन्य सदस्य गोपाल राय को भी साथ ही में हिरासत में लिया गया है. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमें हिरासत में लिया जाना … Read more

चूहों ने खोखले किए रेलवे ट्रैक, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक बहुत बड़ा खतरा सामने आ रहा है। यहां के चूहों ने रेलवे ट्रैक के नीचे की जमीन खोद दी है। खोखली हो चुकी जमीन से पटरी धंसने का खतरा है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। ऐसा हाल … Read more

टोयोटा ने लांच किया कैमरी का नया मॉडल

जापान की शीर्ष कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने शुक्रवार को भारत में अपनी कैमरी कार का नया मॉडल लांच किया है। जापानी भाषा के कैमरी शब्द का मतलब ताज (मुकुट) से होता है। कैमरी के नए लुक को लांच करने से पहले कंपनी ने इस पर काफी काम किया है। टोयोटा की नई कार में … Read more

आयुर्वेदिक दवाओं में मिला ‘जहर’

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने भारत में बनी आयुर्वेदिक दवाओं में ‘खतरनाक जहर’ पाए जाने का दावा किया है। इनके मुताबिक, यह ‘जहर’ ब्रेन, किडनी यहां तक कि पूरे नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) को नष्ट कर सकता है। जांच के दौरान शोधकर्ताओं ने कई गर्भवती महिलाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आयुर्वेदिक दवाओं में खतरनाक लेड (सीसा) … Read more

यहां मौत पर मनाया जाता है जश्न और जन्म पर शोक

जिंदगी में शायद ही ऐसा देखने को मिलता है, जब मौत पर मातम की बजाय जश्न मनाया जाता है। मगर राजस्थान की एक जनजाति ने जिंदगी के आखिरी सफर को एक उत्सव का रूप दे दिया है। यहां किसी की मौत पर शोक नहीं मनाया जाता बल्कि खुशियां मनाई जाती है। ठीक इसके उलट किसी … Read more

यूपी में CBSE, ICSE छात्राओं को भी मिलेगा कन्या विद्या धन

प्रदेश सरकार यूपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से इंटर पास करने वाली छात्राओं को भी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए कन्या विद्या धन योजना के तहत 30 हजार रुपए देगी। कार्यवाहक मुख्य सचिव वीके शर्मा द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि 2012 में माध्यमिक शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट … Read more

कारोबारी माहौल सुधारने को समिति गठित

देश का कारोबारी माहौल सुधारने के लिए सरकार ने 21 सदस्यीय समिति गठित की है। इस समिति में विभिन्न नियामकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। इसकी अध्यक्षता सेबी के पूर्व चेयरमैन एम दामोदरन करेंगे। नीतिगत सुस्ती और आर्थिक सुधारों में धीमी रफ्तार की आलोचना के बाद सरकार ने अर्थव्यवस्था … Read more

error: Content is protected !!