वसुंधरा ने आखिर निहारिका का पत्ता खोल ही दिया

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे ने आखिर अपनी पुत्र वधु निहारिका का पत्ता खोल ही दिया। उन्हें सुराज संकल्प यात्रा के दौरान पहली बार नीमकाथाना की सभा को संबोधित करने का मौका दिया गया। संभवत: उन्हें पहली बार किसी बड़ी सभा में बोलने का मौका मिला था, इस कारण वे कोई बड़ा भाषण नहीं … Read more

पुष्कर में बीरबल लाए थे सबसे पहले विदेशी सैलानियों को

चंद लोगों को ही पता है कि पुष्कर में विदेशी सैलानियों के आने का सिलसिला कहां से शुरू हुआ। इस बारे में पुष्कर के वरिष्ठ पत्रकार नाथू शर्मा ने जानकारी अपने फेसबुक वाल पर शाया की है। यह जानकारी उपयोगी है, लिहाजा आपको भी परोसी जा रही है। ये है पुष्कर के जगदीश प्रसाद पाराशर … Read more

क्या नाथूराम व भागीरथ में फिर होगी भिड़ंत?

पिछले दिनों अजमेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में किशनगढ़ में हुई बैठक में हालांकि दावेदारों पर खुल कर कोई चर्चा नहीं हुई और प्रत्याशियों के चयन का अधिकार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सांसद व केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट को दिया गया, मगर यह तो साफ … Read more

भगत ने टिकट की जुगत के लिए छोड़ा न्यास सदर का पद

लैंड फोर लैंड मामले में एसीबी की कानूनी कार्यवाही में फंसे नगर सुधार न्यास के सदर नरेन शहाणी भगत ने काफी सोच-विचार के बाद जिस प्रकार 21 दिन बाद नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा दिया है, उससे लगता है कि इस पद पर रह कर कपड़े फड़वाने की बजाय उन्होंने यही बेहतर समझा … Read more

दरगाह में भीड़ पर काबू के लिए चर्चाओं से कुछ नहीं होगा

हाल ही पुलिस अधिकारियों ने दरगाह और गंज थाना क्षेत्रों के सीएलजी मेंबरों की बैठक में दरगाह में भीड़ के बेकाबू होने से भगदड़ के हालात जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों पर चर्चा गई। ऐसी चर्चाएं न जाने कितनी बार हो चुकी हैं। जाहिर तौर पर उनमें उपयोगी सुझाव भी आते रहे हैं। … Read more

अजमेर दक्षिण में कांग्रेस के पास हैं सीमित विकल्प

एक ओर जहां अजमेर उत्तर सीट पर टिकट के लिए घमासान मचा हुआ है, वहीं कांग्रेस के पास अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सीमित विकल्प हैं। इसकी एक वजह ये है कि अजमेर दक्षिण सुरक्षित सीट है, जबकि अजमेर उत्तर सामान्य, जहां अनेक समाजों के नेता दावेदार हैं। सिंधी-गैर सिंधी का झगड़ा अलग है। आइये, … Read more

क्या वजह है कांग्रेस पार्षद बैरवा की अचानक गिरफ्तारी की?

रविवार को कोटड़ा के सावन पब्लिक स्कूल में वार्ड संख्या एक के पार्षद कमल बैरवा व पर्यवेक्षक राजेश खेरा के बीच नोक-झोंक होती है और सोमवार को राजकाज में बाधा के पुराने मामले में बैरवा की गिरफ्तारी हो जाती है। क्या इन दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है? संबंध न भी हो तो भी … Read more

चतुर्वेदी ने देशभर में किया अजमेर का नाम रोशन

हिन्दी गजलों को देश भर में लोकप्रिय बनाने के लिए विशिष्ट साहित्यकार सम्मान अजमेर के जाने-माने साहित्यकार व पत्रकार सुरेन्द्र चतुर्वेदी को राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित मीरा पुरस्कार समारोह, 2013 में हिन्दी गजलों को देशभर में लोकप्रिय बनाने के लिए विशिष्ट साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया है। उदयपुर में अकादमी अध्यक्ष … Read more

अजमेर उत्तर में अचानक पैदा हो गए कई दावेदार

अजमेर उत्तर की प्रतिष्ठापूर्ण सीट, जहां पर कि प्रमुख दावेदारों यथा नरेन शहाणी भगत, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, महेन्द्र सिंह रलावता सरीखों में से किसे टिकट मिलेगा, इसका कोई अता-पता नहीं है, वहां यकायक ऐसे दावेदार पैदा हो गए, जिनके बारे में न तो आज तक सुना गया था और न ही उनको टिकट मिलने का … Read more

दावेदार भले ही और भी हों, मगर टिकट तो रघु को ही मिलेगा

आगामी विधानसभा चुनाव में केकड़ी से टिकट लेने के लिए हालांकि मौजूदा विधायक व सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा के अतिरिक्त तीन और की दावेदारी पेश हुई है, मगर समझा जाता है कि रघु शर्मा का टिकट पक्का है। ज्ञातव्य है कि हाल ही कांग्रेस पर्यवेक्षक राजेश खैरा के सामने जिला परिषद सदस्य … Read more

जाट की जान को जर्मन बना कर भेजे गए सुरेश सिंधी

हाल ही राज्य सरकार ने अनेक आरएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया तो माना यही गया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ही नई जाजम बिछाई गई है। इसकी पुष्टि करना हालांकि संभव नहीं है कि ऐसा सरकार ने चुनाव की वजह से ही ऐसा किया है, मगर एक तबादले से तो यहीं … Read more

error: Content is protected !!