सुनवाई का अधिकार : सरकार ने सुलभ बना दिया न्याय

-प्यारे मोहन त्रिपाठी-  अजमेर। राजस्थान सरकार ने देश में सबसे पहले सुनवाई का अधिकार अधिनियम एक अगस्त 2012 से लागू कर आमजन की समस्याओं का निदान करने के लिए प्रशासन को जनता का सहभागी बनाते हुए न्याय को सुलभ बना दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जनता की समस्याओं एवं परिवादों के … Read more

सैयद आजम हुसैन : इतिहास के सहेजते-सहेजते वे स्वर्णिम इतिहास हो गए

अजमेर के राजकीय संग्रहालय के अधीक्षक सैयद आजम हुसैन का असमय निधन होने पर पूरा अजमेर सन्न रह गया। बेशक, उनसे पूर्व के अधीक्षकों ने भी संग्रहालय की भलीभांति देखभाल की, मगर सैयद आजम हुसैन ने जो कार्य किए, उनका विशेष उल्लेख अजमेर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। उन्होंने अपने … Read more

जागो पुष्कर वासियों जागो

यह फोटो पुष्कर के पंचकुण्ड रोड की है जहा बोर्ड पर फीडर से मास्टर पैराडाइस होटल तक सड़क के दोनों और फुटपाथ पर ईटो को लगाने का कार्य पुष्कर नगर पालिका पुष्कर द्वारा ठेकेदार मोहम्मद रउफ को सोप गया था जिसकी अनुमानित राशि एक लाख रुपये दर्शायी गयी है परन्तु जैसा की इस फोटो में … Read more

अजमेर ने खो दिया पत्रकारिता का एक स्तम्भ

वरिष्ठ पत्रकार एवं अजमेर जिला पत्रकार संघ के संरक्षक श्री नरेन्द्र राजगुरू का मुम्बई के एक चिकित्सालय में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। वे अजमेर के वरिष्ठतम पत्रकार थे, जो उम्र के आखिरी पडाव पर भी काम करते रहे। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री नरेन्द्र राजगुरू का हिंदी व अंग्रेजी पर समान अधिकार था।। … Read more

वरिष्ठ नागरिक अब जाएंगे तीर्थ यात्रा पर

अजमेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की बजट घोषणा ने वरिष्ठ नागरिकों व बुजुर्गों के चहरे पर खुशी ला दी है जो बुजुर्ग किन्हीं कारणवश अब तक तीर्थ यात्रा पर नहीं जा सके, राज्य सरकार अब उन्हें अपने खर्चेंं पर पूरी सुविधा व सम्मान के साथ यात्रा पर भेज रही … Read more

हवाई अड्डा बना नहीं, शुरू हो गई राजनीति

अजमेर जिले के किशनगढ़ के पास प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित हवाई अड्डा अभी बना भी नहीं है कि उसके नामकरण को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। ठीक उसी तरह जैसे अजमेर रेलवे स्टेशन को लेकर हुई थी। ज्ञातव्य है कि हाल ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अजमेर आए तो दरगाह जियारत के दौरान खादिमों की संस्था अंजुमन … Read more

नाबार्ड ने पूरे किए अपने स्थापना के 31 वर्ष

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्राी, श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश की सेवा में समर्पित किया था, 12 जुलाई 2013 को अपनी स्थापना के 31 वर्ष पूरे किये है। पिछले 31 सालों के दौरान, नाबार्ड ने ग्रामीण वित्तीय संस्थाओं को पुनर्वित्त सहायता देकर, बुनियादी सुविधाओं के सृजन हेतु वित्तीय सहायता देकर … Read more

गजल को गाली दे गए पत्रकार आलोक श्रीवास्तव

दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक, वरिष्ठ पत्रकार व गजलकार डॉ. रमेश अग्रवाल के गजल संग्रह भीड़ में तनहाइयां के विमोचन समारोह में आए मुख्य अतिथि दैनिक भास्कर की ही पत्रिका अहा जिंदगी के संपादक आलोक श्रीवास्तव ने गजल को ऐसी गाली दी कि उसे अजमेर के प्रबुद्ध नागरिक कभी नहीं भूल पाएंगे। यूं तो उन्होंने … Read more

पहले क्यों नहीं रोका मोइनी को वीआईपी खादिम बनने से?

हर वीआईपी-वीवीआईपी की जियारत कर तरह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दरगाह की जियारत कराने को लेकर भी विवाद होता दिखाई दे रहा है। दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान का कहना है कि चूंकि राष्ट्रपति का पहले से कोई खादिम नहीं है और वे पहली बार दरगाह आ रहे हैं, ऐसे में अंजुमन … Read more

किरण माहेश्वरी को तलाश है नई सीट की, नजर अजमेर पर तो नहीं?

क्या भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती किरण माहेश्वरी को नई विधानसभा सीट की तलाश है, यह सवाल इन दिनों भाजपाइयों में खासा चर्चा का विषय है। असल में यह सवाल इस कारण उठा है कि किरण को अपनी सीट राजसमंद, जहां से कि वे अभी विधायक हैं, अब बहुत मुफीद नजर नहीं आती। … Read more

जैन साहब, क्या दीप दर्शन व डॉ. गोखरू प्रकरणों के प्रमाण भी जुटाएंगे?

राजस्थान प्रदेश के सह-प्रभारी एवं पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने हाल ही अपने अजमेर प्रवास के दौरान अजमेर में हो रहे घोटालों के प्रमाण एवं दस्तावेज जुटाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसका संयोजक यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन को बनाया गया है और सदस्य के रूप में यूआईटी के … Read more

error: Content is protected !!