मनमोहन के जाफना दौरे का विरोध

कोलंबो। पिछले महीने श्रीलंका में आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (चोगम) में शामिल न होकर खुद को तमिल समर्थक बताने और अब तमिल बहुल जाफना के दौरे की तैयारी में जुटे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का श्रीलंका में विरोध शुरू हो गया है। भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे की भनक लगते ही श्रीलंका की … Read more

तीन गुणा अधिक तेज स्पीड होने की वजह से हुआ न्यूयॉर्क ट्रेन हादसा

न्यूयार्क। न्यूयॉर्क ट्रेन हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे की वजह ट्रेन का तीन गुणा अधिक स्पीड से होना थी। पिछले सप्ताह हुई इस दुर्घटना में में इसके चलते ट्रेन के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए थे जिससे चार लोगों की मौत हो गई थी। ‘नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी … Read more

असलम के सेना प्रमुख न बनने से तालिबान खुश

पेशावर। पाकिस्तान तालिबान ने लेफ्टिनेंट जनरल हारुन असलम के सेनाध्यक्ष न बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन ने कहा कि अगर उन्हें सेना प्रमुख बनाया जाता तो सरकार के साथ वार्ता संभव नहीं हो पाती। कनिष्ठों को पदोन्नति देने से नाराज असलम ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। … Read more

चीन ने नए वायु रक्षा क्षेत्र में भेजे लड़ाकू विमान

बीजिंग। चीन ने अब अपने नए वायु रक्षा क्षेत्र में लड़ाकू विमान भेज दिए हैं। एकतरफा घोषित इस क्षेत्र को अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के विमानों ने चुनौती दी थी। चीन ने यह कदम रक्षात्मक उपायों के तहत उठाया है। चीनी वायु सेना के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर … Read more

अमेरिका में घृणा अपराध मामले में भारतीय गिरफ्तार

न्यूयॉर्क। एक यहूदी व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में यहां भारतीय मूल के 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। शहर में ‘नॉक आउट अटैक्स’ के मामले बढ़े हैं। इसमें युवा हमलावर किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर बेवजह घूंसा मार कर भाग जाते हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रुकलिनके … Read more

ईरान और विश्व शक्तियों के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता

जेनेवा। दुनिया के ताकतवर देशों और ईरान के बीच आखिरकार उसके विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर ऐतिहासिक समझौता हो गया। इस समझौते से उसे सात अरब डॉलर (करीब 44 हजार करोड़ रुपये) की राहत मिलेगी और उस पर 6 माह तक कोई नया प्रतिबंध नहीं लगेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसका स्वागत करते हुए … Read more

डॉक्टर आफरीदी पर हत्या का मामला दर्ज

इस्लामाबाद। अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन का सुराग लगाने में अमेरिका की मदद करने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। खैबर एजेंसी में बारा निवासी नसीबा गुल ने यह मामला पांच महीने पहले डॉक्टर शकील आफरीदी के खिलाफ दर्ज कराया। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है … Read more

चीन में पाइपलाइन में विस्फोट, 35 की मौत

बीजिंग। पूर्वी चीन के तटीय शहर किंगडाओ में तेल की एक पाइपलाइन में हुए विस्फोट में 35 लोगों के मरने की खबर है। 130 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक इस पाइपलाइन में रिसाव हो रहा था। यह दुर्घटना शुक्रवार … Read more

पीएम के कोलंबो न जाने पर खुर्शीद ने जताया अफसोस

कोलंबो। श्रीलंका में चोगम सम्मेलन में हिस्सा लेने गए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कोलंबो न आ पाने पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि प्रधानमंत्री राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की शिखर बैठक (चोगम) में हिस्सा लेने आएं और जाफना का दौरा करें, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पत्रकारों से … Read more

मलाला समेत नौ को ग्लैमर वीमेन अवार्ड

न्यूयॉर्क। लड़कियों की शिक्षा की पैरोकार पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई और पॉप गायिका लेडी गागा समेत नौ महिलाओं को ग्लैमर वीमेन ऑफ द इयर अवार्ड-2013 से सम्मानित किया गया। न्यूयॉर्क में एक समारोह में मलाला के आगे हॉलीवुड के सितारों व पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की मौजूदगी भी फीकी पड़ गई। सम्मानित होने वाली सभी … Read more

फिलीपींस में त्राहि-त्राहि, संयुक्त राष्ट्र संघ ने की 19 अरब जुटाने की अपील

टेक्लोबान, एएफपी। चक्रवाती तूफान हेयान से सही सलामत बचे लोगों की मदद की अपील के बीच फिलीपींस में मंगलवार को अमेरिका और ब्रिटेन के युद्धपोत तैनात किए गए। तूफान में अब तक 10 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और बारिश प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। लोगों को भोजन, … Read more

error: Content is protected !!