वर्ल्ड एजुकेशन समित 2013 की कान्फ्रेन्स का उद्घाटन किया

दिल्ली। माननीय श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ शिक्षा राज्य मंत्री महोदया ने ली मेरीडन होटल, जनपथ रोड, नई दिल्ली में वर्ल्ड एजुकेशन समित 2013 की कान्फ्रेन्स का उद्घाटन किया। वर्ल्ड एजुकेशन समित 2013 का आयोजन यूनस्को, एनसीआरटी एवं अन्य सरकारी एजेन्सियों के द्वारा किया गया। जिसमें माननीय श्री कपिल सिब्बल सा0, केन्द्रीय आई0टी0 एवं टेलीकॉम मंत्री व … Read more

रेप को रोकने का काम शिंदे का नहीं: श्रीप्रकाश जायसवाल

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने देश में बढ़ रहे रेप के मामलों के लिए विपक्ष द्वारा उठाई जा रही गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के इस्तीफे की मांग को गैरवाजिब बताया है। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार शिंदे का काम देश की पुलिस को ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रखने का है। लेकिन विपक्ष उनका … Read more

शौचालय को बना दिया देवालय

इलाहाबाद। केंद्रीय ग्रामीण मंत्री जयराम रमेश ने कुछ समय पूर्व कहा था कि इस देश को मंदिर से ज्यादा शौचालयों की जरूरत है। खुले में शौच की प्रवृत्ति को रोकने के लिए शौचालयों की जरूरत बताने वाले मंत्री जी इलाहाबाद आते तो जरूर अपना सिर पकड़ लेते। यहां शौचालयों को ही देवालय में तब्दील कर … Read more

शानदार मुहिम: बेजुबान जो इंसान पर हुए कुर्बान

बरेली। विश्व प्रयोगशाला जीव दिवस उन जीव-जंतुओं की खातिर मनाया जाने वाला दिन जो इंसानी जिंदगी महफूज रखने के लिए खुद कुर्बान हो गए। मानवीय जरूरतों के प्रयोग में करोड़ों जीव-जंतु हर साल जान गंवा देते हैं। इसका अहसास आम लोगों को तो नहीं बल्कि उन वैज्ञानिकों को है, जो प्रयोग में शामिल होते हैं। … Read more

एक मिनट में पढ़ें वे दो विवाद जो कराते हैं भारत-चीन में तकरार

नई दिल्ली। चीन लद्दाख में 10 किलोमीटर तक घुसपैठ कर चुका है। भारत के लाख विरोध करने के बाद भी वापस जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। चलिए हम आपको आज दो विवाद की रेखाओं के बारे में बताते हैं। वास्तविक नियंत्रण रेखा भारत-पाक युद्ध के बाद जम्मू कश्मीर का ढेर सारा हिस्सा … Read more

मनरेगा: भ्रष्टाचार का दरिया

नई दिल्ली। अपने देश में बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन सरकारी योजनाओं और संसाधनों की लूट के तरीके में कोई तब्दीली नहीं आई है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक और रिपोर्ट सामने आई है, जो बताती है कि कैसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून के तहत गरीबी दूर करने के लिए … Read more

‘दिल्ली में लगता है डर, पर पेट का सवाल है’

नई दिल्ली। गुड़िया के परिवार ने तय किया है कि, वे दिल्ली तो नहीं पर गांधी नगर छोड़ देंगे। जहां पांच साल की इस बच्ची के साथ रेप की घटना हुई। गुड़िया के माता-पिता व परिवार के लोग यह सोचकर परेशान है कि वहां के लोग क्या कहेंगे। गांधी नगर का इलाका उन्हें डराता है। … Read more

दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के दोस्त ने मांगी नौकरी

नई दिल्ली। पिछले साल गैंगरेप की शिकार लड़की के दोस्त व घटना के एकमात्र चश्मदीद गवाह पर केंद्र सरकार मेहरबानी के मूड में नहीं है। पीड़िता के दोस्त ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को पत्र लिखकर नौकरी की मांग की है, लेकिन उसके पत्र पर विचार करने की बजाय मंत्रालय ने इसे दिल्ली … Read more

किडनैपिंग की पूरी कहानी पढ़कर आप भी सतर्क हो जाएं

गुड़गांव। दो दिन पहले ही घर में रखी गई नौकरानी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिल एक कंपनी के निदेशक के चार साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। बच्चे को अगवा करने से पहले दोनों ने पिस्तौल की नोक पर निदेशक की पत्नी को बुरी तरह से पीटकर उसके हाथ-पैर बांध बाथरूम में … Read more

एमपी की ‘गुड़िया’ का गुनहगार भी बिहार से गिरफ्तार

भागलपुर। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर गांव में मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाला दरिंदा फिरोज मंगलवार की रात भागलपुर में दबोचा गया। एसटीएफ और मध्यप्रदेश पुलिस की साझेदारी से फिरोज की गिरफ्तारी हुई है। बुधवार फिरोज को भागलपुर कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद उसे जबलपुर ले जाया … Read more

‘इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कुछ यहां गिरे कुछ वहां’

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वे अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करेंगे। उनका इशारा पार्टी की राष्ट्रीय परिषद में पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर उनके द्वारा रखी गई बातों पर हो रही टिप्पणियों की ओर था। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा-क्या हमें अपने विचार रखने का हक नहीं है। क्षेत्रीय … Read more

error: Content is protected !!