जेडीए अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की मांग

कूकस कृषि क्षेत्र विकास समिति ने जेडीए अधिकारियों व मॉनिटरिंग कमेटी पर आरोप लगाया है कि वे बहाव क्षेत्र की आड़ में मनमर्जी से निर्माण ध्वस्त करने में लगे हैं। उन्होंने खातेदारी जमीन पर 25 साल से बनी बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया, इससे फसल चौपट हो गई। समिति ने मामले की शिकायत आमेर थाने में … Read more

फ्लोराइड से मुक्ति के लिए 2938 करोड़ की पेयजल योजना

फ्लोराइड से मुक्ति के लिए प्रदेश में 2938 करोड़ रुपए की पेयजल योजना तैयार की गई है। खासतौर से नागौर और बीकानेर जिले के लिए तैयार की गई इस योजना में जायका 2199 करोड़ रुपए का सहयोग देगा। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल परियोजना का हिस्सा 339 करोड़ और राज्य सरकार का 400 करोड़ रुपए होगा। … Read more

स्क्रब टाइफस से पीड़ितों की संख्या 200 तक पहुंची

प्रदेश में मौसमी बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और स्क्रब टाइफस के आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के बीमारियों को रोकने के दावे खोखले साबित हो रहे है। सवाई मानसिंह अस्पताल में एक ही दिन में 31 सैंपल में से रिकेटशियल डिजीज एसटी फीवर के 25 पॉजिटिव मिले … Read more

एफ.डी.आई. गुलामी की पहली मंजिल-मदन दिलावर

राजसमन्द |   भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एंव पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने कहा की कांग्रेस देश को गुलामी की और धकेल रही हे |  मनमोहन सरकार और सोनिया गाँधी ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के जरिये देश को एक बार फिर कंगाली की और धकेल दिया हे | दिलावर ने कहा की पूर्व में सिर्फ एक … Read more

अब जोधपुर में भी मिल सकेगा असाध्य रोगों का उपचार

स्टेम सेल से कई तरह के असाध्य रोगों का उपचार संभव हुआ है। देश के कई बड़े शहरों में स्टेम सेल थेरेपी सेंटर खुल रहे हैं। इसी तर्ज पर जोधपुर में पहला स्टेम सेल थेरेपी सेंटर सरस्वती अस्पताल सिवाच ऑथरे सेंटर में शुरू हुआ है। स्टेम सेल को उपचार योग्य बनाने के लिए अस्पताल ने … Read more

महंगाई के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

महंगाई, रियायती गैस सिलेंडरों की संख्या सीमित करने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का गुस्सा फूटा, इधर राज्य कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में गिरफ्तारी दी। शारीरिक शिक्षकों ने भी डीईओ का घेराव किया। राज्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर गिरफ्तारी दी। अखिल राजस्थान कर्मचारी संयुक्त महासंघ के … Read more

अग्रसेन जयंती पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा

अग्रवाल समाज अपने आराध्यदेव महाराजा अग्रसेन की 5138वीं जयंती पर 16 अक्टूबर की शाम को शहर में विशाल शोभायात्रा निकालेगी। इसके साथ ही तीन दिन तक कई प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री अग्रसेन संस्थान ,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष पुरषोतम लीला, सचिव दिलीप अग्रवाल, संयोजक श्याम सुंदर गुप्ता, अनिल कुमार सिंघल, मनीष … Read more

पदोन्नति में आरक्षण मामले पर मुख्य सचिव को नोटिस

हाईकोर्ट ने पदोन्नति में आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के 29 अगस्त, 2012 के आदेश का उल्लंघन करने पर राज्य के मुख्य सचिव, प्रमुख कार्मिक सचिव, प्रमुख राजस्व सचिव व प्रमुख जलसंसाधन सचिव सहित आठ को नोटिस जारी किए हैं। अदालत ने शुक्रवार को यह अंतरिम आदेश राकेश कुमार कौशल व अन्य की याचिका पर … Read more

सोनिया, मनमोहन 20 को जयपुर आएंगे

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 20 अक्टूबर को राजस्थान के दौरे पर आएंगे। गांधी एवं प्रधानमंत्री जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में यूनिकआईडी कार्ड की लॉचिंग करेंगे। वे यहां जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार शाम दूदू का दौरा कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री का … Read more

गहलोत सरकार का लोकतंत्र में नहीं है विश्वास:किरण

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार का लोकतंत्र में किंचित भी विश्वास नहीं है। विधानसभा की षडयंत्र पूर्वक बैठकें कम रखना, सदन में चर्चा का वातावरण बिगाड़ना, विधेयकों को बिना चर्चा के पारित करवाना, यह सब लोकतंत्र का मखोल उड़ाना है। किरण यहाँ लेकसिटी प्रेस … Read more

न्यायपालिका और विधायिका में टकराव ओर तेज

राजस्थान में न्यायपालिका और विधायिका में टकराव की स्थिति अब एक कदम ओर आगे बढ़ गई है। राज्य विधानसभा में शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में विधायिका में न्यायालय के हस्तक्षेप को ठीक नहीं मानते हुए हाईकोर्ट के किसी भी नोटिस का जवाब नहीं देने का निर्णय लिया गया। पिछले दिनों विधानसभा की महिला और … Read more

error: Content is protected !!