ट्रक-कार की टक्कर में छह मरे

जयपुर। राजस्थान के सिरोही जिले में एक कार की ट्रक से हुई भिड़ंत में चार महिलाओं समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सिरोही- शिवगंज रोड पर हुई जब माउंट आबू जा रही एक कार एक ट्रक से जा टकराई। इस कार में सवार सभी लोग चित्तौड़गढ़ के बताए गए … Read more

प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर लॉबिंग तेज

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अगले साल के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और भाजपा की आंतरिक राजनीति काफी तेज हो गई है। दोनों ही दलों के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है। दोनों ही दलों के नेताओं ने अपने-अपने केंद्रीय नेतृत्व को साफ कहा है … Read more

कांग्रेस ने जनता की पीठ में छुरा घोंपा-भाजपा

बिजली दरो  में वृद्धी के विरोध में किया धरना ,प्रदर्शन और गिरफ़्तारी राजसमंद | भारतीय जनता पार्टी ने कहा की कांग्रेस ने अपनी फितरत के अनुरूप ही जनता के साथ धोखा किया हे |जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी ने कहा की जनता कांग्रेस  राज से त्रस्त आ चुकी हे और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को धुल – धूसरित करके ही छोड़ेगी | प्रदेश में  बिजली दरो में वृद्धी के विरोध में  प्रात: 11 बजे पुरानी कलेक्ट्री पर जिले भर से आये प्रमुख कार्य कर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर धरने प्रदर्शन की शुरुआत की |भाजपा ने  रोष व्यक्त करते हुए कहा की बिजली दरो  के साथ स्थाई शुल्क, और न्यूनतम शुल्क बढ़ाने में भी मनमानी की हे जो जनता की पीठ में छुरा गोपने जैसा हे | भाजपा कार्य कर्ताओं ने कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद, अशोक गहलोत हाय हाय , बिजली दरो  में वृद्धी वापस लो, आदि नारे लगते हुए करीब ३००  प्रमुख कार्य कर्ताओं ने विरोध स्वरूप  गिरफ्तारी … Read more

सरिस्का में बढ़ा बाघों का कुनबा

जयपुर । करीब एक दशक बाद राष्ट्रीय अभयारण्य सरिस्का में फिर बधाइयां बज उठी है। चार साल पहले सरिस्का लाई गई बाघिन एसटी-2 ने शावक को जन्म दिया है। शावक को अपनी मां के साथ सरिस्का सदर रेंज के स्लोपका क्षेत्र में हिडन कैमरे में नजर में आया। शावक करीब ढाई माह का है। बाघिन … Read more

सरकार के खिलाफ युवा मोर्चा का अभियान

जयपुर। भाजपा युवा मोर्चा केन्द्र की यूपीए और राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जनविरोधी अभियान चलाएगा। इस अभियान की शुरूआत आज जयपुर से हुई। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और राजस्थान भाजपा के नेताओं ने अभियान की शुरूआत करते हुए आरोप लगाया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार आम आदमी के … Read more

राज्यपाल की जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं

राजस्थान के राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा ने कृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण ने अन्याय का प्रतिकार कर शाश्वत सत्य एवं निष्काम कर्म के महत्व की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हमें युग पुरुष श्री कृष्ण के उपदेशों से प्रेरणा लेनी चाहिए। विधानसभा … Read more

हेल्परों की ट्रेनिंग शुरू

हादसों से सबक लेकर बिजली निगम नए हेल्परों को दे रहा है तकनीकी ज्ञान  भीलवाड़ा : जान जोखिम में डालने वाले हेल्परों को आखिर बिजली निगम ने सुरक्षा का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को बिजली निगम के मीटिंग हॉल में प्रोबेशनर हेल्परों को ट्रेनिंग दी गई। एक्सईएन एसके सिन्हा ने निगम की कार्यप्रणाली,सामान्य … Read more

11 अगस्त को भाजपा का धरना- प्रदर्शन

राजसमन्द | भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की गहलोत सरकार को नाकारा करार देते हुए कहा की बिजली दरों में वृद्धी करके सरकार जनता के साथ धोखा कर रही हे | भाजपा मिडिया जिला संयोजक मधु प्रकाश लड्ढा ने कहा की बढ़ी बिजली दरों के विरोध में ११ अगस्त शनिवार को प्रात: ११ बजे पुरानी कलेक्ट्री पर पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा | भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी , नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान ,राजसमन्द विधायक किरण महेश्वरी , भीम विधायक हरी सिंह रावत , पूर्व  मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठोड , पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह राठोड, राजसमन्द के पूर्व विधायक बंशीलाल खटिक, जिला महामंत्री महेश पालीवाल श्री कृष्ण पालीवाल , भीम सिंह चौहान , जिला उपाध्यक्ष नवलसिंह सुराना, … Read more

सरिस्का में दिखा बाघ का शावक

जयपुर। राजस्थान के सरिस्का बाघ अभयारण्य में एक बाघिन ने एक शावक को जन्म दिया है। मंगलवार को बाघिन एवं नन्हें शावक की तस्वीर कैमरे में कैद की गई। वन एवं पर्यावरण मंत्री बीना काक ने इस खबर को उत्साहजनक बताया। बाघिन को अभयारण्य के कालीघाटी एवं स्लोपका इलाके में देखा गया। वन्य अधिकारी अब … Read more

दो आईपीएस के खिलाफ चालान के आदेश

जयपुर । राजस्थान में पहली बार घूस मामले में भारतीय पुलिस सेवा के दो अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने जांच पूरी कर चालान के आदेश दिए गए हैं। जिन अफसरों के खिलाफ चालान के आदेश हुए हैं, उनमें सीआईडी सीबी में पुलिस महानिरीक्षक एन. मोरिस बाबू और दूसरे अजयसिंह है। अजयसिंह फिलहाल जेल … Read more

मायावती, मुलायम की नजर राजस्थान चुनाव पर

जयपुर । अगले साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा जहां पहले से ही सत्ता में आने के लिए तैयारी में जुटी है। अब वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती एवं समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह भी विधानसभा में अपनी पार्टियों का वजूद कायम कराने की रणनीति बना रहे है। … Read more

error: Content is protected !!