पं. देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया गया अभियंता दिवस



छतरपुर। शहर के इकलौते प. देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कालेज में अभियंता दिवस के अवसर पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे बच्चों ने आकर्षक मॉडलों का प्रदर्शन कर अपनी शिक्षा के हुनर का प्रदर्शन किया।अभियंता दिवस पर आयोजित विज्ञान मेले में बच्चों को जहां देश के प्रख्यात इंजीनियरों का परिचय दिया गया तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम गठेवरा में संचालित पं. देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज में अभियंता दिवस पर आयोजित विज्ञान मेले में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नौगांव के प्राचार्य आरपी तिवारी, आकाशवाणी केंद्र छतरपुर के एडीई धर्मेद्र श्रीवास्तव, लोकनिर्माण विभाग छतरपुर के एसडीओ आरएस शुक्ला, श्री वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अशोक नायडू, नारायण सिंह परमार, अशोक खरे, जेके आशु, अजय यादव उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती तथा भारत रत्न डा. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत संस्थान के डायरेक्टर अशोक दीक्षित, सचिव श्रीमती सरोज जैन ने किया।इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्टर के माध्यम से अभियंता दिवस के उद्देश्य और देश के विकास में अहम योगदान देने वाले इंजीनियरों से परिचय कराया।इस दौरान देश के टॉपटेन इंजीनियरों की जानकारी दी गई जिन्होंने भारत देश से लेकर सात समुंदर पार के देशों में विकास को शिखर पर पहुंचाने में भारत देश की शान बढ़ाई।तत्पश्चात बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।फिल्मी गीतों पर नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तो कुछ विद्यार्थियों ने वेदमंत्रों के कंठस्थ ज्ञान से उपस्थितों को अवगत कराया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर संदीप शर्मा, अजीत शर्मा, आनंद रजक, मंगल लखेरा, मेघना मिश्रा, अतुल चौरसिया, कोमल अग्रवाल, नितिन पाठक, मीनाक्षी गुप्ता, आरती दुबे, राकेश अरजरिया, सोहनलाल रावत प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
———————
विकास में इंजीनियरों का अहम योगदान
इंजीनियर्स डे के अवसर पर पं. देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलांे का अवलोकन करते हुए अतिथियों ने कहा कि देश के विकास में इंजीनियरों का अहम योगदान है।उन्होंने विद्यार्थियांे को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य होते हैं, यहां मन लगाकर अपनी तैयारी करें और देश के समग्र विकास में भूमिका निभाकर परिवार, क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।इस मौके पर विद्यार्थियों ने हाईड्रोलिक ब्रिज, बिल्डिंग प्लान, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, थर्मल पावर प्लांट में उपयोगी ब्वायलर, हाईड्रोपावन प्लांटेशन सहित अनेक आकर्षक और अत्याधुनिक मॉडलों का प्रदर्शन किया जिन्हें देखकर अतिथियों ने न सिर्फ सराहना की बल्कि संस्थान के बेहतर मार्गदर्शन को भी सराहा।
—————————–
बच्चे रहे अभिभूत, घर में मिली पढ़ाई
अभियंता दिवस के अवसर पर इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों में बेहद उत्साह था और उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अपने वक्तव्यों में यह उत्साह भी जाहिर किया।छात्राओं ने अपनी स्पीच में जहां वर्तमान परिदृश्य में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की महत्ता प्रतिपादित की तो वहीं उनका कहना था कि पहले इस क्षेत्र के छात्र-छात्राआंे को इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए घर से दूर महानगरों में अकेले रहना पड़ता था लेकिन इस अंचल में इस कॉलेज के संचालन से उन्हें न सिर्फ घर में अपने परिवार के साथ रहकर पढ़ाई करने का मौका मिला है बल्कि उनके परिजनों को भी इस मंहगाई के दौरान में तमाम खर्चों से निजात मिली है।इस व्यवस्था पर उत्साहित बच्चों ने इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर अशोक दीक्षित, सचिव श्रीमती सरोज जैन का आभार भी जताया।
Santosh Gangele