इन विकिपीडिया भाषाओं में एक भी एडमिन नहीं

img_20160919_140759_275पुणे | विकिपीडिया जो कि बहुभाषा में उपलब्ध एक ऑनलाइन ज्ञानकोष है ,इसकी शुरुआत 15 जनवरी 2001 को जिम्मी वेल्स ने की थी । आज विकिपीडिया को तकरीबन 15 साल और 8 माह हो गए है , यह अब 294 भाषाओं में उपलब्ध है जिसमें अंग्रेजी भाषा का विकिपीडिया 5,242,750 से अधिक लेखों और 1294 प्रबंधकों के साथ सबसे ऊपर है जबकि हिन्दी विकिपीडिया 108,548 से अधिक लेखों और 4 प्रबंधकों के साथ 56वें स्थान पर हालांकि कुछ दिनों पूर्व हिन्दी उर्दू विकिपीडिया को पीछे छोड़कर एक कदम आगे बढ़ा है ।

इन भाषाओं में एक भी एडमिन नहीं –

अंग्रेजी विकि 1294 प्रबंधकों के साथ पर शीर्ष पर है तो इन – बगिनस ,हिल मारी ,मीडो मारी ,हक्का ,रुसिन ,तिबती ,वेप्सीएन ,कोमी ,कोर्निश ,आयमारा ,इंटर्लिंग ,लिगुरियन ,एक्सट्रिमेडरम ,गजॉज ,शोना ,पेंगासिनम ,पालि ,अवर ,हवालियन ,किन्यारवान्डा ,पेंसिल्वेनिया जर्मन ,लाओ ,हौसा ,किकुयू ,तुवान ,टॉक-पिसिन ,लाक ,ताहितीयन ,झोंग ,सरानान ,लेटगिलियन ,ज़ुलू ,सेमेओन ,चेरोकी ,ओरोमो ,चेयेन्नि ,रोमनी ,ट्वी ,झोसा ,तुम्बुका ,बिस्लावा ,किरुंडी ,नॉरफॉक ,चेमोरो ,मोल्डोवेन ,सेसोथो ,फीजियाई ,अकम ,इनुपिएक ,सेंगो ,वेंडा ,फुला ,डोंगखा ,टाईग्रीनिया ,डोंगा ,चोक्टो ,कॉन यामा ,मार्शलीज ,हिरी मोटू ,सिचुआन यी ,अफर ,मुसकोजी ,हेरेरो तथा कनूरी भाषाओं के विकिपीडिया में अभी तक एक भी प्रबंधक (एडमिन) नहीं है ,हालांकि इन विकि-समुदायों के सदस्य सक्रिय भी रहते है ।

तुलु विकिपीडिया भारत का 23वां विकिसमुदाय –

2016 के शुरुआत में भारत के कुल 22 अलग – अलग भाषाओं के विकि-कम्युनिटी थी लेकिन 5 से 7 अगस्त को चंडीगढ़ में आयोजित किये गए विकिसम्मेलन में तुलु भाषा को विकिपीडिया का पूरा दर्जा दिया गया जिससे अब 23 इण्डिक लैंग्वेज हो चुके है हालांकि राजस्थानी भाषा का विकिपीडिया अभी तक नहीं आ पाया है ।

(राजू सुथार ,विकिपीडियन ,पत्रकार +919890515564)

error: Content is protected !!