बीकानेर,23 दिसम्बर 2017। किसी भी व्यक्ति की पहचान उसकी मातृभाषा से होती है और इसी मातृभाषा से नागरिकों की संस्कृति के बारे में जानकारी मिलती है। यह कहा माॅरीशस के हाई कमीशनर जगदीश गोवर्धन ने । उन्होंने शनिवार को रवीन्द्र रंगमंच पर रोटरी क्लब की ओर से रोटरी इन्टरनेशनल डिस्ट्रीक्ट 3053 डिस्ट्रीक्ट काॅन्फे्रंस 23017-18 गोरबन्द कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इससे पहले गोवर्धन ने रविन्द्र रंगमंच परिसर में लगी विभिन्न स्टाॅलों का निरीक्षण किया और क्लब की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की । इस अवसर पर आयोजित गोरबन्द समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने माता-पिता,मातृभाषा, जैविक खेती पर भावपूर्ण उद्बोधन दिया। उन्होंने रोटरी क्लब को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि इस कार्यक्रम की वज़ह से उन्हें अपने गुरू स्वामी कृष्णानंद के गांव में आने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा का मान्यता मिलनी चाहिए।
क्लब अध्यक्ष किसन मुन्धड़ा, कान्फ्रेन्स चेयरमैन राजेश चूरा व कान्फ्रेन्स सेक्रेटरी मनीष तापड़िया ने क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डिस्ट्रीक्ट गवर्नर राजकुमार भूतोड़िया,पूर्व प्रान्तपाल अरुण प्रकाश गुप्ता, अनिल माहेश्वरी ने स्वागत किया। रोटरी के लगभग 1000 सदस्यों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ’अवसर और चुनौती’ पर पूना से आई हुई मन्जू फड़के ने विचार व्यक्त किए। रोटरी इन्टरनेशनल अध्यक्ष के प्रतिनिधि शेमबाबू ने रोटरी थीम मेकिंग ए. डिफेरेन्स पर व्याख्यान दिया। क्लब सचिव दिनेश आचार्य ने सभी रोटरी सदस्यों का आभार प्रकट किया। शाम को रोटरी परिवार के सदस्य और मुम्बई से आई हुई टीम ने रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
– मोहन थानवी