अजमेर, 7 मार्च। महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने विभाग द्वारा ट्राम्बे स्थित आदर्श गल्र्स काॅलेज में आयोजित फुटवेयर डिजाइन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर कहा कि ग्राहक को केन्द्र में रखकर बनाए गए उत्पाद ज्यादा तेजी से लोकप्रिय होते है। उन्होंने कहा कि जोधपुर के फुटवेयर डिजाइन एण्ड डवलेपमेन्ट इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षकों द्वारा उत्तम कोटी का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। यह महिलाओं के भावी व्यवसायीक जीवन में बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। बाजार में चलने वाले डिजाइन और उत्पादों की पहचान कर उसके अनुरूप ही अत्पादन करें। खुले बाजार में उत्पादित वस्तुओं को बेचने के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित होने वाले अमृता हाट बाजार में भी विपणन का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा 15 दिवसीय प्रशिक्षण में सीखी गई कला को धनार्जन का साधन बनाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षाणर्थियों को प्रमाण पत्रा देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री नितेश यादव भी उपस्थित थे।