लाश की भी जाति होती है

खैर। सांसों की डोर थमने के बाद माटी का चोला, माटी में ही मिल जाना है। ये अंतिम सत्य है। ये जानते हुए भी कुछ लोगों ने एक लाश के अंतिम संस्कार के आगे अड़ंगा लगा दिया। ये अड़ंगा था जाति को लेकर। हालात तनावपूर्ण हो गए। पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। कब्रिस्तान का ताला … Read more

सरबजीत के गांव में पसरा मातम, फूंका पाक झंडा

अमृतसर। लाहौर के अस्पताल में सरबजीत की मौत होने की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सरबजीत का गृहनगर भीखीविंड (पंजाब) शोक में डूब गया। सरबजीत की मौत की सूचना मिलने के बाद सुबह से ही शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए। लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। … Read more

कुछ ही देर में शव लाने के लिए पाक जाएगा विशेष विमान

नई दिल्ली। लाहौर के जिन्ना अस्पताल में मौत की नींद सोने वाले भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह का शव लाने कुछ ही देर में विशेष विमान जाएगा। दिल्ली से 2 बजे विमान रवाना होगा। पोस्टमार्टम के बाद पाकिस्तान शव वापस भेजेगा। एयरइंडिया के विशेष विमान से शव लाया जाएगा। सरबजीत सिंह के परिजनों के साथ राहुल … Read more

सरबजीत की मौत पर बिफरा देश, संसद से सड़क तक सुनाई दी विरोध की गूंज

नई दिल्ली। पाकिस्तान जेल में 23 साल से बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत को लेकर पूरे देश में शोक के साथ-साथ आक्रोश की लहर फैली हुई है। जो लोग कल तक सरबजीत की रिहाई और स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे थे आज वे पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जता रहे … Read more

12 विकलांग बच्चों के परिजनों ने नहीं ली सुध

अलीगढ़ । जिन नौनिहालों के साथ प्रकृति ने पहले ही इतना क्रूर मजाक किया है कि बिना मदद के दो कदम भी नहीं बढ़ सकते, क्या उनके मां-बाप भी इतने निष्ठुर हो सकते हैं कि हमेशा के लिए मुंह ही मोड़ लें? ये होना तो कतई नहीं चाहिए। अफसोस..ये हुआ। साढ़े नौ महीने से घर … Read more

दरोगा ने महिला सिपाही से किया रेप

नई दिल्ली। खजूरी खास में दिल्ली पुलिस के एक दरोगा (सब इंस्पेक्टर) पर महिला सिपाही ने रेप का आरोप लगाया है। आरोपी शकरपुर थाने में तैनात है। खजूरी खास पुलिस ने दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 25 वर्षीय पीड़ित महिला सिपाही पुलिस मुख्यालय में तैनात है। मंगलवार को वजीराबाद रोड पर खजूरी … Read more

तालों के शहर में मजदूरों की किस्मत पर ताला

अलीगढ़। जिस वक्त चीनी घुसपैठ हर हिंदुस्तानी की चिंता का कारण हैं, लॉक सिटी ने तो उसी ड्रैगन के लिए लाल-कालीन बिछा दी है। परदेसी तकनीक और डिजाइन के आगे हमारा हुनर बौना साबित हुआ तो उद्यमियों ने चीनी माल को ही अपना लिया। अब उत्पादन खर्च घटाने के लिए मजदूरों की छंटनी हो रही … Read more

यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी शुरू, वरुण विरोधियों पर बरसे

बरेली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती देने की कवायद के तहत बुधवार को यहां भाजपा ने एक रैली आयोजित की। इस रैली में भाजपा महासचिव वरुण गांधी ने अखिलेश सरकार से लेकर पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर प्रहार किए। वरुण ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश … Read more

गुस्साए सिखों ने रोकी मेट्रो, 2 स्टेशन बंद

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के 1984 सिख दंगा मामले में अदालत से बरी होने से नाराज सिख बुधवार को दिल्ली में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सिख सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन में घुस गए और उन्होंने मेट्रो को रोक दिया। जिससे द्वारका-नोएडा-वैशाली रुट की मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई जिसके … Read more

बवाल-ए-शादी: कहीं फरेब, कही नशेबाजी

घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव ओरिया में शराब के नशे में धुत होकर द्वारचार के लिए पहुंचे दूल्हे को जयमाल से पहले गाली गलौज करते देख दुल्हन के सारे अरमान बिखर गए। हाथों में जयमाल और आंखों में भावी जीवन के सपने लिए सहेलियों संग स्टेज की तरफ बढ़ रही दुल्हन ने ऐसे युवक के … Read more

कोलगेट: कानून मंत्री अश्विनी कुमार पर गाज गिरना तय

नई दिल्ली। कोयले की आग में अब आहुतियों की शुरुआत हो गई है। एडीशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) हरिन रावल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद कानून मंत्री अश्रि्वनी कुमार का बचना भी मुश्किल है। प्रधानमंत्री के खुलकर अश्रि्वनी कुमार के पीछे खड़े होने के बावजूद … Read more

error: Content is protected !!