गीतिका केस : दिल्ली पुलिस ने अंकिता का पता लगाया

गीतिका सुसाइड केस में पुलिस को अंकिता के बारे में अहम सुराग हाथ लगा है। अंकिता दुबई में है। गीतिका के साथ अंकिता भी एमडीएलआर कंपनी में काम करती थी। पुलिस का मानना है कि गीतिका की मौत की गुत्थी सुलझाने में अंकिता से अहम जानकारी हाथ लग सकती है। वहीं मुख्यआरोपी हरियाणा के पूर्व … Read more

सरकार ने कहा ट्विटर पर रोक नहीं

सूत्र के मुताबिक सरकार ने ट्विटर से ऐसा नहीं कहा है कि अगर उन्होंने सरकार की बात नहीं मानी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सूत्र ने बीबीसी को बताया, “वेबसाइटों को कहा गया है कि वो कुछ सामग्री को हटाएँ, और उन्होंने ऐसा करना भी शुरू कर दिया है. ये तकनीकी विषय हैं और … Read more

कांग्रेस, BJP ने देश को लूटा: केजरीवाल

कोयला ब्लॉक आवंटन में घोटाले को लेकर संसद में जारी हंगामे के बीच टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष पर ये कहकर निशाना साधा है कि कांग्रेस और बीजेपी इन दोनों पार्टियों ने देश को लूटा है. साथ ही केजरीवाल ने कोल ब्‍लॉक आवंटन को तुरंत रद्द करने … Read more

भ्रष्टाचार पर सरकार की नीयत एवं नीति में खोट: किरण

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि कोयला खानों के आवंटन में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। विगत 4 वर्षों मे खानों की बड़ी संख्या में आवंटन के उपरांत भी कोयले का उत्पादन नही बढ़ पाया है। केन्द्र सरकार महाअंकेक्षक की व्यर्थ आलोचना करके अपने पापों को छिपाने का प्रयास … Read more

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से अब तक 61 लोग मरे

देहरादून।। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के कई हिस्सों में बुधवार को भी बरसात के कहर से कोई राहत नहीं मिली। मॉनसून शुरू होने के बाद से अब तक कुल 61 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। बरसात के चलते आम जनजीवन त्रस्त रहा। राज्य के उत्तरकाशी जिले में तिलोथ के पास बुधवार को वर्षा के चलते … Read more

दिल्ली की सियासत में मचेगी हलचल?

दिल्ली की राजनीति में बदलाव की चर्चाएं तेज हैं। कभी ये चर्चाएं परवान चढ़ने लगती हैं कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट में बदलाव होगा और एक – दो मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाकर अन्य मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होगा। तो अब इन बातों को बल मिलने लगा है कि प्रदेश कांग्रेस में … Read more

कांग्रेस के चुनावी दांव ने उड़ाई नरेंद्र मोदी की नींद

कांग्रेस की एक स्कीम ने गुजरात के मुखिया नरेंद्र मोदी की उड़ा दी है नींद. गुजरात की सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस ने खुद का घर योजना के तहत घर देने का लॉलीपॉप दिया है. जिसके चलते इस फॉर्म को पाने की होड़ में महिलाओं में जमकर गुत्थमगुत्था हुई. सूरत समेत अहमदाबाद, वडोदरा, … Read more

पीएम के इस्तीफे पर अड़ी भाजपा, सदन में हंगामा

कोल ब्लॉक आवंटन पर कैग की 1.86 लाख करोड़ की चपत की रिपोर्ट पर संसद में सियासी घमासान जारी है। बुधवार को भी संसद के दोनों सदनों में विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया। हंगामा थमता न देख राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्‍थगित करनी पड़ी। इस मसले पर भाजपा, … Read more

बैंकों में हड़ताल आज, रैली निकाली

देहरादून: बैकिंग लॉ सुधारीकरण के नाम पर उत्पीड़न की नीति पर रोक लगाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर बुधवार से होने वाली सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की दो-दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बैंक कार्मिकों ने रैली निकाली। उन्होंने चेताया कि यदि हड़ताल के बाद भी … Read more

RJD ने बिहार में ST का दायरा बढ़ाने की मांग की

पटना।। आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार में कानू, लोहार, कुम्हार, धानुक और नोनिया सहित एक दर्जन से ज्यादा जातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग की है। सिंह ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार में कानू, लोहार, कुम्हार, धानुक, मल्लाह, नोनिया, कहार, बिंद, … Read more

सिर्फ पांच नहीं, जितना चाहे दिल खोलकर भेजो SMS

वोडाफोन का प्रीपेड यूज करने वाले कॉलेज गोइंग रोहन की आदत है एसएमएस के द्वारा दिनभर अपने दोस्तों के टच में रहना। हर छोटी-छोटी बात पर एसएमएस से ही दोस्तों से डिस्कशन उसकी दिनचर्या में शामिल है। दो दिन पहले अचानक उसके एसएमएस डिलीवर नहीं हुए तो उसे पता चला कि केंद्र सरकार के निर्देश … Read more

error: Content is protected !!