त्यौहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए दो एकतरफा आरक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

अयोध्या कैंट–साबरमती और साबरमती–दिल्ली के बीच संचालित होंगी स्पेशल रेलसेवाएं रेलवे द्वारा त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दो एकतरफा आरक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इन रेलसेवाओं से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क … Read more

*”स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए*

 “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर स्टेशनों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सघन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने बताया कि इस अभियान के तहत मंडल के प्रमुख स्टेशनों—अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, फालना, आबू रोड सहित अन्य स्टेशनों पर … Read more

*नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन* (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल अंतर्गत अजमेर–चंदेरिया  रेल मार्ग पर स्थित झड़वासा से सिंघावल के मध्य दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत इस नवनिर्मित रेल खंड को 8 अक्टूबर 2026 को रात्रि 10:35 बजे से यात्री यातायात हेतु अधिकृत कर दिया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव के अनुसार, संरक्षा मानकों की … Read more

राष्ट्रीय अंतरिक्ष सप्ताह पर एमडीएस विश्वविद्यालय में पोस्टर एवं मॉडल प्रदर्शनी आयोजित

अजमेर, 9 अक्टूबर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के रिमोट सेंसिंग एवं जियोइन्फॉर्मेटिक्स विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष सप्ताह के अवसर पर पोस्टर एवं मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने 6 मॉडल और 8 पोस्टरों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में इसरो के रॉकेट विकास, सक्रिय एवं … Read more

वार्ड 14 के पार्षद अजहा खान के खिलाफ चुनाव याचिका

शपथ पत्र में संपत्ति, बैंक खाता, लोन व आय संबंधी तथ्य छिपाने का आरोप; नगर पालिका अधिनियम की धाराओं के तहत निर्वाचन को अवैध घोषित करने की मांग अजमेर। नगर निगम चुनाव  को लेकर वार्ड संख्या 14 से पार्षद अज़ह खान  के निर्वाचन को चुनौती देते हुए कांग्रेस  प्रत्याशी सैयदा वाहेद चिश्ती की ओर से … Read more

पंचायतीराज चुनाव-2026 : जिला परिषद सदस्यों के पहले दिन शून्य नामांकन

अजमेर, 8 अक्टूबर। जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 के अन्तर्गत जिला परिषद सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया गुरूवार को आरम्भ हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि जिला परिषद के सदस्यों के नामांकन जमा कराने के प्रथम दिवस किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किए गए। … Read more

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने वार्ड 71 में 47.99 लाख रुपये के सड़क कार्यों का किया शुभारम्भ

दीपावली से पहले जगमग होगा अजमेर, प्रमुख मार्गों पर लगेंगी हैरीटेज लाइटे अजमेर उत्तर में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से किया जा रहा पूरा- श्री देवनानी      अजमेर, 8 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 71 स्थित सागर विहार कॉलोनी की विभिन्न … Read more

अग्रसेन जयंती महोत्सव के सातवें दिन महाराजा अग्रसेन क्रिकेट प्रतियोगिता व महाआरती हुआ का आयोजन

अजमेर 8 अक्टूबर / महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम के सातवें दिन गुरुवार को महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल प्रांगण में  पुरुष वर्ग की महाराजा अग्रसेन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गयी l श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमराज गोयल (लोकेश … Read more

लोक मंथन यात्रा, लोक परंपराओं की समाज की मुख्य धारा में स्थापित करने के लिए प्रयत्न है यह यात्रा — जसवंत खत्री

हम भारत के लोग अर्थात भारत के सभी नागरिक मिलकर राष्ट्र की आधारभूत शक्ति हैं — सत्यनारायण कुमावत लोकमंथन यात्रा का तीसरा चरण 8 से प्रारंभ लोकमंथन यात्रा राजस्थान, यात्रा का तृतीय चरण चित्तौड़ प्रांत में 8 अक्टूबर को पुष्कर से प्रारंभ हुआ एवं 21 अक्टूबर को झालावाड़ में सम्पन्न होगा ।  गुरुवार को प्रातः … Read more

कांग्रेसी नेताओं के साथ दुर्व्यवहार लोकतंत्र की हत्या — रलावता

अजमेर । अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता पूर्व महासचिव शिवकुमार बंसल योगेश जाटोलिया उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत कोठारी डॉ संजय पुरोहित शक्ति सिंह रलावता ने जंतर मंतर की ओर कूच कर रहे कांग्रेसी नेताओं के … Read more

राज्य स्तरीय विशेष खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

(400 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने लिया भाग लिया) अजमेर, 8 अक्टूबर 2026। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास द्वारा स्पेशल ओलंपिक्स भारत के तत्वावधान में फ्लोरबॉल स्टेट सिलेक्शन कैंप एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। इसके साथ ही यूनिफाइड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 400 से अधिक … Read more

error: Content is protected !!